भारत

गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान आया

jantaserishta.com
11 Sept 2022 5:06 PM IST
गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान आया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

श्रीनगर: जम्मू में नया राजनीतिक बिगुल बजाने के बाद कांग्रेस से अलग हुए गुलाम नबी आजाद ने बारामुला से अपने 'मिशन कश्मीर' की शुरुआत कर दी है. बारिश के बीच एक जनसभा को संबोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वो अगले 10 दिन में अपनी नई पार्टी का ऐलान कर देंगे. इसी के साथ उन्होंने जम्मू-कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद-370 को लेकर भी एक बड़ी बात कही है.
गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा कि वो 10 दिन के अंदर अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर देंगे. इस पार्टी की विचारधारा 'आजाद' होगी. केन्द्र शासित प्रदेश बनने से पहले जम्मू-कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा दिलाना रहेगा. साथ ही उनकी पार्टी यहां के लोगों को रोजगार और भूमि अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story