भारत

अपनी नई पार्टी बनाएंगे, गुलाम नबी आजाद का बड़ा फैसला

jantaserishta.com
26 Aug 2022 2:16 PM IST
अपनी नई पार्टी बनाएंगे, गुलाम नबी आजाद का बड़ा फैसला
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले गुलाम नबी आजाद ने अपने भविष्य को लेकर संकेत दे दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा है कि वह जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी बनाने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने समर्थकों से जम्मू-कश्मीर आने की बात कही थी। खास बात है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता कुलदीप बिश्नोई ने उन्हें पार्टी का न्योता भी दिया है।

शुक्रवार को आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में सोनिया को पांच पन्नों का लैटर भी भेजा है। खास बात है कि उन्होंने पत्र में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व पर बड़े सवाल उठाए हैं। इस दौरान उन्होंने खासतौर पर 'जनवरी 2013' का जिक्र किया है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के दौरान वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story