भारत

गुलाम नबी आजाद को हुआ कोरोना: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद पाए गए पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

jantaserishta.com
16 Oct 2020 3:48 PM IST
गुलाम नबी आजाद को हुआ कोरोना: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद पाए गए पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
x

फाइल फोटो 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद कोरोना से संक्रमित पाए गए। वह होम क्वारंटीन में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने संपर्क में आए हुए लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करने की अपील की है।

केंद्र सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के मामले 73 लाख के पार हो गए हैं। इनमें से 8 लाख से ज्यादा केस अब भी ऐक्टिव हैं। देश में कोविड-19 के चलते अबतक 1,12,161 लोगों की मौत हुई है।

केरल, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उच्च स्तरीक केंद्रीय टीम गठित की है।

भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 63,371 नए मामले सामने आए हैं और 895 मरीजों की मौत हो गई।

बॉलिवुड के जाने-माने सिंगर कुमार सानू कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। 14 अक्टूबर को उन्हें परिवार से मिलने लॉस ऐंजेलिस जाना था। इस बीच उनको कोरोना हो गया तो प्लान कैंसिल करना पड़ा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story