
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
जयपुर: कांग्रेस में 51 सालों तक रहे गुलाम नबी अब देश की सबसे पुरानी पार्टी से 'आजाद' हो गए हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे में कई तरह के आरोप लगाए हैं और कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व अनुभवहीन चापलूसों से घिरा हुआ है। अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आजाद पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे समय पर जब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी चेकअप के लिए अमेरिका गई हुई हैं, इस्तीफा देना अमानवीय है। गहलोत ने यह भी कहा कि पिछले 42 सालों में कई पदों पर रहे आजाद भी संजय गांधी के समय में चापलूस ही माने जाते थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





