भारत
गुलाम नबी आजाद ने किया लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान
jantaserishta.com
17 April 2024 7:09 PM IST

x
नई दिल्ली: डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी के सूत्रों का भी कहना है कि आजाद चुनाव नहीं लड़ेंगे, ऐसे में जल्द ही नए उम्मीदवार का फैसला किया जाएगा। वहीं आजाद ने लाल सिंह का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा।
गुलाम नबी आजाद ने अनंतनाग में पार्टी बैठक में लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की. अब इस सीट पर सीधा मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के बीच होगा. बीजेपी ने अभी तक यहां अपने पत्ते नहीं खोले हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू में कहा कि कश्मीर में बीजेपी कोई जल्दबाजी में नहीं है.
बीजेपी की ओर से उम्मीदवार न उतारने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और बारामूला से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी को कश्मीर में अपनी हार का एहसास है इसलिए वह नहीं लड़ रही है. उमर अब्दुल्ला ने कुछ दिनों पहले बीजेपी पर हमला बोलते हुए देश के सांप्रदायिक सौहार्द को 'खत्म' करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डीपीएपी, बीजेपी को जम्मू-कश्मीर में सेक्युलर वोटों को बांटने में मदद कर रही है. अब्दुल्ला ने INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह के लिए प्रचार करने के लिए जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक रोड शो में भाग लिया.
Tagsगुलाम नबी आजादलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलानGhulam Nabi AzadLok Sabha electionsLok Sabha elections 2024announcement of not contesting Lok Sabha elections
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





