भारत

घोसी उपचुनाव: आठवें राउंड में सपा प्रत्याशी भाजपा से आगे

jantaserishta.com
8 Sept 2023 12:26 PM IST
घोसी उपचुनाव: आठवें राउंड में सपा प्रत्याशी भाजपा से आगे
x
मऊ: यूपी के घोसी उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को हो रही है। आठवें दौर की गिनती के बाद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वह भाजपा के दारा सिंह चौहान से 6885 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार सातवें चरण की गणना के बाद सुधाकर सिंह को 29,030 वोट मिले हैं, जबकि चौहान को अब तक 22,145 वोट मिले हैं। मतगणना के दौरान कुल 34 दौर की गिनती होनी है। घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती आज सुबह शुरू हो गई, जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है।
मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मंगलवार (पांच सितंबर) को उपचुनाव के लिए अपने मताधिकार का उपयोग किया था। पिछले साल के विधानसभा चुनाव में घोसी में 58.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। घोसी उपचुनाव में भाजपा और सपा की की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। भाजपा ने उपचुनाव में मंत्रियों की फौज उतार दी थी। भाजपा ने पिछड़ी जाति के वोटरों को साधने के लिए ओपी राजभर, निषाद वोटरों को साधने के लिए संजय निषाद, कुर्मी वोटरों को साधने के लिए एके शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह, ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मुस्लिम समाज के पसमांदा वोटरों को साधने के लिए दानिश आजाद अंसारी को घोसी के रण में उतरा था।
इधर, सपा की तरफ से अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत कई नेताओं ने प्रचार किया था। शिवपाल तो नामांकन के बाद से ही घोसी में डटे रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story