भारत

सोसाइटी सील, 43 लाख बकाया टैक्स पर नगर निगम का एक्शन

jantaserishta.com
28 March 2023 9:06 AM IST
सोसाइटी सील, 43 लाख बकाया टैक्स पर नगर निगम का एक्शन
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े 43 लाख रुपया संपत्ति कर बकाया होने पर सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी हाउसिंग सोसाइटी को सील कर दिया है। नगर निगम ने इस संबंध में सोसाइटी के बाहर एक बोर्ड लगा दिया है। इस बोर्ड पर लिखा है- 'प्रतीक ग्रुप पर गाजियाबाद नगर निगम का कुल संपत्ति कर 43 लाख 46 हजार 709 रुपए बकाया है। जिस पर कुर्की/नीलामी की कार्रवाई लंबित है। अत: गाजियाबाद नगर निगम से एनओसी प्राप्त करने के पश्चात ही उक्त संपत्ति की खरीद-फरोख्त की जाए।'
बताया जा रहा है कि नगर निगम की तरफ से सोसाइटी ग्रुप को संपत्ति कर जमा करने के लिए लगातार नोटिस दिए जा रहे थे। न तो संपत्ति कर जमा हुआ और न ही नोटिस का जवाब मिला। जिसके बाद सोमवार सुबह नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव सिन्हा पुलिस बल लेकर सोसाइटी पर पहुंच गए और सीलिंग की कार्रवाई कर दी। उन्होंने कहा कि यदि अब भी संपत्ति कर नहीं मिला तो सोसाइटी की प्रॉपर्टी बेचकर इसकी वसूली की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story