भारत

हत्या की घटना में वांछित दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

jantaserishta.com
18 May 2024 9:32 AM IST
हत्या की घटना में वांछित दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
x
गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस और बदमाशों के बीच बीती देर रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों बदमाश हत्या के मामले में वांछित चल रहे थे और इन पर इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वाट टीम ग्रामीण जोन और थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने हत्या की घटना में वांछित दो इनामी अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा तथा दो खोखा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
एसीपी अंकुर विहार ने बताया कि 18 मई को थाना लोनी बॉर्डर के पास प्राइमरी स्कूल में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। दोनो बिना रुके भागने लगे और पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी करवाई की जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों की पहचान प्रशांत और विमल के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों चौकी सेवा धाम में कुछ दिन पहले हुए हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। इन दोनो पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story