भारत

पुलिस की गिरफ्तार हो चुके बदमाश से मुठभेड़, हाथ-पैर में लगी गोली, VIDEO

jantaserishta.com
26 Sept 2024 10:38 AM IST
पुलिस की गिरफ्तार हो चुके बदमाश से मुठभेड़, हाथ-पैर में लगी गोली, VIDEO
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: गाजियाबाद की मुरादनगर पुलिस ने महिलाओं से कुंडल और अन्य जेवरात लूटने वाले एक बदमाश को मेरठ से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने लूट का सामान छुपा रखा है, जिसके बाद पुलिस बीती रात उसे बरामदगी के लिए ले गई।
मौके पर पहुंचते ही आरोपी ने पहले से ही छुपाए गए अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के हाथ और पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार, मुरादनगर क्षेत्र में 23 और 24 सितंबर को महिलाओं से कुंडल लूट की कई घटनाएं हुई थीं। जिसके बाद पुलिस ने कई टीमें लगाकर बदमाश को पकड़ने की कवायद शुरू की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर रजा मोहम्मद उर्फ रजुआ को मेरठ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि लूटे गए कुंडल, तमंचा और चाकू सलेमबाद गांव के एक खेत में छुपाए हैं।
पुलिस उसकी बातों पर विश्वास कर उसे मौके पर ले गई। लेकिन, वहीं उसने पहले से छुपाया गया लोडेड तमंचा निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर और हाथ में गोली लग गई।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि यह आरोपी लंबे समय से वांछित था और इसके खिलाफ विभिन्न थानों में लगभग 30 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे हुए दो जोड़ी कुंडल, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story