भारत

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

jantaserishta.com
28 Sept 2024 9:31 AM IST
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
x
गाजियाबाद:गाजियाबाद पुलिस और बदमाशों के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा।
गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल बताया जा रहा है। राहुल पर एनसीआर के अलग-अलग थानों में लूट, हत्या और चोरी के 18 मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना शालीमार गार्डन पुलिस की टीम ईएसआई अस्पताल के सामने शालीमार गार्डन की तरफ से आने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो व्यक्ति आराधना की ओर से आने वाले रास्ते की तरफ से आते दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। वह रुके नहीं और अपनी बाइक को रफ्तार से भागने लगे।
जब पुलिस ने पीछा किया तो उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसी बीच बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
दिल्ली निवासी राहुल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस, 1 चोरी की बाइक बरामद की है। इन दोनों बदमाशों ने चेन स्नेचिंग और लूट के मामले में दिल्ली और गाजियाबाद में आतंक मचा रखा था। गाजियाबाद में वारदात को अंजाम देकर यह दिल्ली में और दिल्ली में वारदात को अंजाम देकर आसानी से गाजियाबाद में पहुंच जाते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story