भारत
पुलिस ने जिला बदर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया
jantaserishta.com
23 Sept 2024 10:20 AM IST

x
गाजियाबाद: गाजियाबाद में मसूरी थाने की पुलिस ने एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करते हुए चोरी का माल बरामद कराने की बात की। पुलिस की टीम उसे उसकी बताई हुई जगह पर ले गई। यहां पर उसने पहले से ही छुपाए अवैध हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को मसूरी थाने की पुलिस टीम ने अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी और लूट का माल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, गंग नहर पुल के पास छुपाया है। पुलिस बीती देर रात उसे लेकर माल की बरामदगी के लिए उसकी बताई जगह पर पहुंच गई। इस दौरान आरोपी राशिद ने पहले से छुपाए गए तमंचे को निकाला और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करके इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया है कि पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में लगभग 12 मामले दर्ज हैं। राशिद उर्फ मुनीर (28) थाना मसूरी से जिला बदर चल रहा है। राशिद मसूरी थाना इलाके का ही रहने वाला है और बीते कई दिनों से मसूरी के साथ-साथ अलग-अलग थाना इलाकों में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





