भारत
बदमाशों ने आम के बाग में धावा बोला, बंदूक के दम पर 95 पेटी आम लूटा
jantaserishta.com
18 Jun 2023 7:50 AM IST

x
DEMO PIC
मारपीट कर घायल किया और करीब दो घंटे बाद वहां से फरार हो गए।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के निवाड़ी इलाके में शुक्रवार रात कुछ बदमाशों ने आम के बाग में धावा बोल दिया। मजदूरों को गन पॉइंट पर लेकर 95 पेटी आम लूटकर ले गए। पीड़ित ने मामले में निवाड़ी थाने में शिकायत की है। कस्बा निवाड़ी के रियाजुद्दीन आम का व्यवसाय करते हैं। वे किसानों से बाग लेकर ठेके पर चलाते हैं। रियाजुद्दीन के अनुसार, उन्होंने गांव पैंगा रोड पर विक्रम सिंह का बाग दो साल के लिए ले रखा है। इसकी रखवाली के लिए शुक्रवार रात फहीमुद्दीन, शाहबुद्दीन व अजय मौजूद थे। देर रात करीब एक बजे तीनों मजदूर बाग के अंदर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी आई। उसमें से छह-सात बदमाश उतरे। उन्होंने मजदूरों को गन पॉइंट पर ले लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्हीं मजदूरों की मदद से अपनी गाड़ी में आम की 95 पेटी रखवा लीं। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर घायल किया और करीब दो घंटे बाद वहां से फरार हो गए।
बदमाशों के जाने पर मजदूरों ने रियाजुद्दीन को फोन करके सूचना दी। रियाजुद्दीन ने शनिवार दोपहर थाना निवाड़ी में शिकायत दी है। मोदीनगर क्षेत्र के एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसआम लूटाआमGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceMango LootaMango
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





