भारत
2 घंटे की बारिश से कई इलाके जलमग्न, नगर निगम पर फिर उठे सवाल
jantaserishta.com
15 Aug 2023 5:31 PM IST

x
गाजियाबाद: स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी बीच दो घंटे बारिश भी हुई। इस जोरदार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए। अर्थला मेट्रो स्टेशन, लोनी समेत कई इलाकों से जलजमाव की तस्वीरें आई। जिनमें सड़कें तालाब बनी हुई दिखी।
गाजियाबाद के अर्थला मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बड़ी संख्या में लोग नगर निगम की सफाई व्यवस्था को कोसते हुए नजर आए। लोनी इलाके की भी कई वीडियो सामने आई है। जिनमें सड़कों पर पानी भरा हुआ है और लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने नगर निगम से पूछा है कि जब बीते दिनों भी अव्यवस्था दिखी तो उससे सीख क्यों नहीं ली गई ? नगर निगम लाखों रुपये का पेमेंट ठेकेदार को करता है और नतीजा सड़क पर तालाब के रूप में सामने आता है। बीते दिनों भी लगातार बारिश से गाजियाबाद की सड़कों का बुरा हाल हो गया था। उस समय भी लोगों ने नगर निगम से सफाई व्यवस्था पर सवाल पूछे थे।
Tagsजलमग्नगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद मौसमगाजियाबाद में बारिशsubmergedGhaziabadGhaziabad newsGhaziabad weatherGhaziabad rain
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





