भारत
गाजियाबाद: पेपर मिल में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत
jantaserishta.com
28 March 2025 9:54 AM IST

x
गाजियाबाद: गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। पेपर मिल में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
यह घटना भोजपुर थाना क्षेत्र के दतेड़ि गांव, पिलखुवा रोड स्थित फैक्ट्री की बताई जा रही है, जहां सुबह पांच बजे के आसपास बॉयलर फटा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों की जांच जारी है। मृतकों की शिनाख्त हो गई है। इनके नाम योगेन्द्र कुमार, अनुज और अवधेश कुमार हैं। वहीं एक अन्य को हल्की चोट आई है।
धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन मिलकर हादसे के पीछे की वजहों को खंगालने में जुट गए हैं। इस घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान और घटना की विस्तृत जानकारी के लिए प्रशासन जांच में जुटा हुआ है। फैक्ट्री के बाहर बड़ी तादाद में लोग जुट गए। मृतक परिजन भी मौके पर हैं जिन्हें समझाने बुझाने की कोशिश की जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।
इससे पहले गुरुवार को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में स्थित ग्लोबल एंटरप्राइजेज नामक एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में भीषण आग लग गई थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए के सामान के जलकर राख हो गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





