भारत

बदमाशों ने पिता के सामने बेटे को गन पॉइंट पर लिया, फिर...लाइव वीडियो देखें!

jantaserishta.com
1 July 2023 10:59 AM IST
बदमाशों ने पिता के सामने बेटे को गन पॉइंट पर लिया, फिर...लाइव वीडियो देखें!
x

DEMO PIC 

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
गाजियाबाद: गाजियाबाद में बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप लूट ली। शॉप मालिक के बेटे और कर्मचारी को गन पॉइंट पर लेकर लूट को घटना को अंजाम दिया। बदमाश करीब 2 मिनट तक शॉप में रहे और वारदात करके आसानी से फरार हो गए। पुलिस अफसर मौके पर हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाशों के हुलिए से उनकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
डीएलएफ कॉलोनी निवासी रिजवान अहमद की भगत सिंह चौक के पास 'सुहाग ज्वेलर्स; नाम से शॉप है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे शॉप पर रिजवान अहमद और उनके बेटा-बेटी मौजूद थे। बेटा काउंटर पर बैठा था और बाकी अन्य दोनों अंदर की तरफ बैठे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। इसमें एक व्यक्ति ने मुंह पर गमछा लपेटा हुआ था, जबकि दूसरे ने मास्क लगाया हुआ था। मास्क वाले व्यक्ति ने ही पिट्ठू बैग भी लटका रखा था। शॉप पर पहुंचते ही काउंटर पर बैठे रिजवान अहमद के 16 साल के बेटे रिहान ने उनसे पूछा– क्या चाहिए? इस पर दोनों बदमाश बदतमीजी से बोलने लगे। रिजवान कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाशों ने रिहान की कमर पर पिस्टल तान दी और सारे जेवरात बैग में भरने के लिए कहा।
रिजवान की बेटी लवी ने बदमाशों को मारने के लिए कुछ औजार भी उठा लिया तो बदमाशों ने उस पर भी पिस्टल तान दी। तभी रिजवान ने हाथ जोड़कर बदमाशों से कहा कि इनको (बच्चों को) कुछ नहीं पता, आपको जो चाहिए, ले जाओ। एक बदमाश ने शोकेश और काउंटर में रखे सोने के जेवरात के 3 डिब्बे, चांदी के जेवरात के 2 डब्बे और काउंटर में रखे 30 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद वे पीछा करने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाश करीब दो मिनट तक ज्वेलरी शॉप में रहे। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी ने शोर मचाया। इसके बाद अन्य लोग इकट्ठा हुए और शालीमार गार्डन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लूटे गए जेवरात की रकम 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया, बदमाशों की बातचीत का लहजा लोकल है। ये एरिया भी दिल्ली बॉर्डर से सटा हुआ है। संभवत रेकी के बाद वारदात की गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story