भारत

GRP की गिरफ्त में 4 शातिर, लाखों के फोन, गहने और लैपटॉप बरामद, इस कारण वारदातों को अंजाम देते

jantaserishta.com
1 Jan 2025 4:33 PM IST
GRP की गिरफ्त में 4 शातिर, लाखों के फोन, गहने और लैपटॉप बरामद, इस कारण वारदातों को अंजाम देते
x
चारों आरोपी 20 से 24 साल की उम्र के हैं.
गाजियाबाद: गाजियाबाद की जीआरपी पुलिस ने चार ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों से मोबाइल, गहने, लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान छीनकर फरार हो जाते थे। उनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए के मोबाइल, गहने और लैपटॉप बरामद किए हैं। अब तक यह कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी नशे के आदी हैं। सभी नशे की लत के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। जीआरपी पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद में चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी 20 से 24 साल की उम्र के हैं।
जीआरपी पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ भी की। गैंग के लीडर शिवम ने बताया कि उनका गिरोह ट्रेन में चढ़ जाता था। जब ट्रेन की रफ्तार धीमी होती थी तो शातिर सामान चुरा लेते थे और नीचे उतर जाते थे। कई बार तो चलती ट्रेन से सामान छीनकर कूद जाते थे। चोरी किए गए सामानों को बेचकर नशे की लत को पूरा करते थे।
पुलिस ने बताया कि यह गैंग कई सालों से वारदातों को अंजाम दे रहा था। इनके पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। गिरोह से बरामद लाखों रुपए के मोबाइल, सोने-चांदी के गहने और लैपटॉप के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
जीआरपी पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले ट्रेन के रास्ते में जो भी गाड़ी धीमी होती थी, उसमें वारदात को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने दावा किया है कि गिरोह के पकड़े जाने से चोरी और लूट के कई मामलों का खुलासा होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story