भारत

सूखे मेवे की पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग, इलाके में हड़कंप, VIDEO

jantaserishta.com
23 March 2024 4:00 PM IST
सूखे मेवे की पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग, इलाके में हड़कंप, VIDEO
x
आग ने भवन को दो तरफ से अपनी चपेट में ले लिया है।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में सूखे मेवे की पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लग गई। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फैक्ट्री कर्मचारी भी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। त्योहार के चलते फैक्ट्री में काम अधिक चल रहा था। फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर बाद 12:39 बजे फायर स्टेशन लोनी को सूचना मिली थी कि ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर ए-2 में स्थित प्लॉट नंबर एफ-10 पर संचालित "औरो फ्रूट एंड वीकेसी नट प्राइवेट लिमिटेड" नामक कम्पनी में आग लगी हुई है।
लोनी फायर स्टेशन से घटनास्थल के लिए दो फायर टेंडर यूनिट रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने देखा कि आग लगभग एक हजार वर्ग मीटर के प्लॉट पर बने दोमंजिला भवन के भूतल पर पैकेजिंग के लिए रखे कार्टून एवं बॉक्स के लॉट में लगी हुई है। आग ने भवन को दो तरफ से अपनी चपेट में ले लिया है।
आग काफी भीषण थी, जिसके चलते सीएफओ ने तीन फायर टेंडर साहिबाबाद और वैशाली फायर स्टेशन से भी घटनास्थल के लिए रवाना किए। आग सैटबैक एरिया में लगी विंडो के सहारे भूतल पर प्लांट के अंदर भी पहुंच चुकी थी, जिसको फायर सर्विस यूनिट ने अंदर घुसकर पूरी तरह से बुझा दिया है। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया है। इस दुघर्टना में किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं है। इस भवन में मानकों के अनुसार कोई अग्निशमन व्यवस्था स्थापित नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story