भारत

बिजली घर में लगी भीषण आग

jantaserishta.com
22 May 2024 1:26 PM IST
बिजली घर में लगी भीषण आग
x
आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां रवाना हुईं।
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मंगलवार-बुधवार की रात एक बिजली घर में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां रवाना हुईं। आग बहुत तेजी से बिजली घर की मशीनरी तक पहुंच रही थी, लेकिन दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से उसे रोककर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।
दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, ग़ाज़ियाबाद के फायर स्टेशन वैशाली में बीती रात 12 बजकर 12 मिनट पर थाना लिंक रोड के पास महाराजपुर बिजली घर में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर स्टेशन वैशाली से दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। वहां पहुंचकर फायर कर्मचारियों ने देखा कि बिजली घर के परिसर में जंगल और झाड़ियो में आग काफी तेज और बहुत बड़े इलाके में फैल रही थी। फायर स्टेशन वैशाली से दो और, तथा फायर स्टेशन साहिबाबाद से एक दमकल की गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया।
दमकल कर्मचारियों ने आग को चारों ओर से घेरते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू कर उसे पूरी तरह बुझा दिया। फायर यूनिट ने आग को बिजली घर में स्थित मशीनरी आदि तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया और आस-पास के इलाके को सुरक्षित बचा लिया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story