भारत

गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की सात गाड़ियों ने पाया काबू

jantaserishta.com
16 May 2024 8:27 AM IST
गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की सात गाड़ियों ने पाया काबू
x
दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री का शटर व छत पर लगी टीन शेड तोड़ते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया।
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद इलाके में इंडस्ट्रियल एरिया के अंदर बीती देर रात एक गत्ते की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, वैशाली दमकल केंद्र में 15 मई की देर रात साहिबाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया साइट 4 में प्लॉट नम्बर-41/17 स्थित गत्ते की फैक्ट्री जैनसन्स कोरोपैक में आग की सूचना मिली थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित चार फायर टेंडर तथा फायर स्टेशन साहिबाबाद से दो फायर टैंकर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
फायर कर्मियों ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो बड़ी मात्रा में काला धुआं निकल रहा था और आग बहुत तेजी से फैल रही थी। एक और फायर टेंडर को घटनास्थल पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री का शटर व छत पर लगी टीन शेड तोड़ते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। काफी देर तक कूलिंग का कार्य किया गया। आसपास की फैक्ट्रियों में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story