भारत

2,500 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, नमूने लेकर भेजा गया प्रयोगशाला

jantaserishta.com
17 Oct 2025 5:39 PM IST
2,500 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, नमूने लेकर भेजा गया प्रयोगशाला
x
बड़ा एक्शन.
गाजियाबाद: आगामी त्योहारों को देखते हुए मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने तहसील सदर के ग्राम निडोरी में लगभग 2,500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद किया।
खाद्य सुरक्षा टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तहसील सदर के ग्राम निडोरी में तवारीख के मिठाई निर्माण परिसर पर छापा मारा गया। जांच के दौरान परिसर में करीब 2,500 किलोग्राम तैयार मिठाइयों का भंडारण मिला। निरीक्षण में रसगुल्ला, बेसन की बूंदी, रंगीन रसगुल्ला, खोया, मिल्क केक और गुलाब जामुन जैसी मिठाइयां खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं।
इसके बाद टीम ने मिठाइयों के नमूने जांच के लिए लेकर प्रयोगशाला में भेज दिए। जांच के दौरान टीम ने पाया कि पनीर को प्लास्टिक के ड्रमों में अस्वच्छ और दूषित तरीके से रखा गया था। साथ ही इसमें मिलावट की संभावना पाई गई।
इसके साथ ही परिसर में अत्यंत अस्वच्छ भंडारण स्थिति पाई गई, जहां मक्खियां, चींटियां और गंदगी थी। इस कारण, लगभग 300 किलोग्राम मिठाइयां, जिसकी अनुमानित कीमत 1.30 लाख रुपए थी, उसको मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। नष्ट की गई मिठाइयों में रंगीन रसगुल्ला, सफेद रसगुल्ला और काजू बर्फी शामिल थीं।
इसके अलावा, यह भी पाया गया कि प्रतिष्ठान के पास खाद्य कारोबार हेतु कोई वैध लाइसेंस नहीं था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने विनिर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। इसी क्रम में गुरुवार को भी गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में लगभग 650 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद किया था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.95 लाख रुपए थी।
टीम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले बुधवार को नोएडा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दुकानों पर छापेमारी करते हुए कुल 10 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे थे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में भी चौहान पनीर स्टोर एवं चौधरी पनीर स्टोर से पनीर के नमूने लिए गए थे। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story