भारत

भारत की सबसे छोटी लेखिका को जानिए

jantaserishta.com
7 May 2022 8:51 PM IST
भारत की सबसे छोटी लेखिका को जानिए
x

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में महज साढ़े चार साल की मासूम बच्ची ने किताब लिखकर इतिहास रच दिया है. 4 साल 6 महीने की एक छोटी सी बच्ची ने 'द लायन एंड द बोन' नाम से किताब लिखी है जिसके लिए उसे वर्ल्ड बुक ऑफ टैलेंट रिकॉर्ड 2022 ने 'द यंगेस्ट ऑथर ऑफ द वर्ल्ड' के खिताब से सम्मानित किया है.

इस बेहद प्रतिभाशाली बच्ची का नाम प्राविका है. वो किताब के लिए सम्मानित की जाने वाली पहली भारतीय हैं. प्राविका की मां प्रज्ञा प्रांजली ने बताया की प्राविका वसुंधरा सेक्टर छह स्थित एमेटी इंटरनेशनल स्कूल में क्लास केजी की पढ़ाई करती है.
उसकी मां ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ वो कला, पेंटिंग जैसी चीजों को तेजी से समझ जाती है. उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया करीब 1 साल लंबी रही है. प्राविका की मां ने बताया कि किताब के लिए नामांकन प्रक्रिया काफी कठिन थी.
किताब में कहानी सही प्रकार से बन सके इसके लिए तिलक तनवर और आरजे आरति और राशि ने भी उनकी मदद की है. बता दें कि तिलक तनवर खुद एक गिनीज खिताब विजेता हैं.
प्रज्ञा प्रांजली ने बताया कि इस काम में स्कूल की शिक्षिका गरिमा सक्सेना और आशा झुनझुनवाला ने भी काफी सहयोग किया, उन्होंने प्राविका को जॉली फानिक्स के जरिए पढ़ना और लिखना सिखाया जिसके बाद प्राविका ने खुद पूरी किताब लिख दी.
पुस्तक का हर एक शब्द और चित्रकारी प्राविका ने खुद की है. यह पुस्तक मानवता और मित्रता जैसी सद्भावना पर आधारित है. वर्ड बुक ऑफ टैलेंट ने 2022 में पिछले 3 साल में बच्चों द्वारा लिखी गई पुस्तकों और कहानियों का अवलोकन किया फिर पुस्तक के अन्य सभी विवरण को जांचने के बाद प्राविका को खिताब से सम्मानित किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story