भारत

जेरियाट्रिक वार्ड का हुआ उद्घाटन

Admin4
17 March 2024 2:23 PM IST
जेरियाट्रिक वार्ड का हुआ उद्घाटन
x
जोधपुर। फलोदी जिला अस्पताल में राज्य सरकार की 100 दिन की योजना को लेकर वृद्धजन मरीजों की सुविधा के लिए बनाए गए जिरीयारट्रिक वार्ड का आज फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने लोकार्पण किया। जिसका नाम रामाश्रय रखा गया है।
जिला अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रेमप्रकाश सुथार ने बताया कि आज अस्पताल में वृद्धजन मरीजों के लिए सरकार की 100 दिन की योजनाओं के तहत बनाए गए जिरियारट्रिक वार्ड को रामाश्रय नाम दिया गया है। बहुत जल्द इस रामाश्रय वार्ड का लाभ मिलने लग जाएगा। इसी तरह राज्य सरकार की 100 दिन की योजना के तहत आई दो 108 एम्बुलेंस का भी विधायक विश्नोई और जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला कलेक्टर हरजीलाल अटल, सीएमएचओ डॉ. अभिषेक अग्रवाल, अस्पताल प्रभारी डॉ. प्रेमप्रकाश सुथार, डॉ. सौरभ जैन, बीसीएमओ डॉ. गिरीश व्यास, नर्सिंगकर्मी एसपी चांडा, दिनेश रंगा, पूर्णमल सोनी, जसवंतसिंह राजपुरोहित, भाजपा शहर अध्यक्ष शिवकुमार व्यास, मंडल मंत्री सौरव बोहरा, संपतलाल चाण्डा, महिपाल कोठारी, जयप्रकाश बोहरा समेत सभी लोग मौजूद रहे।
Next Story