भारत
गहलोत खेमा पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पक्ष में नहीं: माकन
jantaserishta.com
26 Sept 2022 3:03 PM IST

x
जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ यहां पहुंचे कांग्रेस नेता अजय माकन ने सोमवार को हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद मीडिया से बात की और कहा कि गहलोत खेमे के तीन सदस्यों ने उनसे तीन प्रस्तावों के साथ मुलाकात की थी, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया, क्योंकि इससे हितों का टकराव पैदा होता। माकन ने मीडियाकर्मियों को बताया कि गहलोत समूह का प्रतिनिधित्व करने वाले शांति धारीवाल, सी.पी. जोशी और प्रताप खाचरियावास ने रविवार रात तीन प्रस्तावों के साथ उनसे मुलाकात की थी और कहा था कि नए सीएम के रूप में सचिन पायलट उन्हें पसंद नहीं हैं।
उन्होंने कहा, "हमने उनसे कहा कि इससे हितों का टकराव पैदा होता है, जैसे कि गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाते हैं तो यह प्रस्ताव उन्हें 19 अक्टूबर के बाद और सशक्त करेगा और इससे बड़ा हितों का टकराव नहीं हो सकता।"
उन्होंने कहा, "हमने कहा कि हम प्रत्येक विधायक के साथ आमने-सामने बातचीत करेंगे और फिर सोनिया गांधी को उनकी भावनाओं से अवगत कराने के लिए प्रतिक्रिया देंगे। वह गहलोत से बात करेंगी और फिर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।"
माकन ने कहा, "अब हम आज जा रहे हैं और सोनिया गांधी को रिपोर्ट पेश करेंगे।"
कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक, जिसे रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर बुलाया गया था, को रद्द कर दिया गया, क्योंकि गहलोत के प्रति वफादार 90 से अधिक कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा देने की धमकी दी थी और अपने समूह से नया सीएम चेहरा चुनने की मांग की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





