भारत

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी

jantaserishta.com
18 April 2024 10:44 AM IST
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी
x
नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को यह अधिसूचना जारी की। आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 96 संसदीय सीटों पर चुनाव होंगे। इस चरण की सभी 96 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा।
अधिसूचना होने के बाद अब 25 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल को होगी। इसके साथ ही यदि कोई उम्मीदवार चाहे तो वह 29 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकता है। नामांकन वापस लेने के लिए 29 अप्रैल आखिरी तारीख होगी।
चौथे चरण में जिन राज्यों में चुनाव होना है उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल है। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होने जा रहा है। पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन सभी 102 सीटों पर चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। आखिरी व सातवां चरण 1 जून को संपन्न होगा। इसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story