भारत

अपने पालतू जानवर को बाइक से घसीटा, मामला दर्ज, देखें पूरा VIDEO

jantaserishta.com
18 Jan 2023 8:35 AM IST
अपने पालतू जानवर को बाइक से घसीटा, मामला दर्ज, देखें पूरा VIDEO
x
दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।
पटना (आईएएनएस)| बिहार के गया में पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, जिस पर अपने पालतू कुत्ते को अपनी मोटरसाइकिल से एक किमी तक घसीटने का आरोप है। गया के गांधी मैदान इलाके से यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। उसका पालतू कुत्ता उसके साथ नहीं चल रहा था, इसलिए उसने उसकी चेन को अपनी बाइक से बांध दिया और एक किमी तक घसीटता रहा।
इस घटना का कार सवार ने वीडियो बना लिया, और कुत्ते को बचाने के लिए हस्तक्षेप भी किया, कुत्ते को कई चोटें लगी थीं और खून बह रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
गया के एसएसपी आशीष भारती ने कहा- हमने सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो का संज्ञान लिया है। जांच के दौरान, घटना सच पाई गई। तदनुसार, हमने उस व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story