भारत

देश में पहली बार गे सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

jantaserishta.com
19 Jan 2022 1:40 PM IST
देश में पहली बार गे सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
x
लूटमार और वीडियो बनाकर भी लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे भी ऐंठते थे.

मुंबई: मायानगरी मुंबई में पुलिस एक गे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. बताया जा रहा है कि पहली बार गे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पिछले कई महीनों से ऑनलाइन डेटिंग गे एप 'ग्राइंडर' के जरिए गे सेक्स रैकेट का धंधा चला रहा था. पुलिस ने बताया कि ये आरोपी लूटमार और वीडियो बनाकर भी लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे भी ऐंठते थे.

पुलिस ने बताया कि ऐप डाउनलोड करने के बाद उसमें पूरी डिटेल्स भरी जाती थीं. उसके बाद एरिया के हिसाब से सभी समलैंगिक लड़के एक दूसरे के साथ जुड़ जाते थे. पहले बातचीत करते थे फिर मिलकर अनैतिक संबंध बनाते थे. मालवानी थाने के एसआई हसन मुलानी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति की पांच लोगों ने पिटाई कर उसके पास से रुपये व कार्ड छीन लिया और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया.
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पैसे न देने पर आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर की धमकी दी. किसी तरह वो उनके चंगुल से निकला और पूरी घटना के बारे में परिजनों बताया. फिर इस घटना की शिकायत पुलिस में की गई. तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस शिकायत के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया. फिर इस फिर गे सेक्स रैकेट के बारे में पता चला.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान इरफान फुरकान खान, अहमद फारूकी शेख व इमरान शफीक शेख के तौर पर हुई है. इनकी उम्र 24 से 26 साल के बीच है. दो आरोपी फरार है इनकी तलाश की जा रही है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story