समलैंगिक शादी बनीं चर्चा का केंद्र, पारोमिता को दिल दे बैठीं सुरभि, चर्चा में ये खास रिंग सेरेमनी

नागपुर: एक शादी इस समय चर्चा का केंद्र बनी हुई है. जहां दूल्हा लड़की है और दुल्हन भी लड़की है. नागपुर में दोनों की सगाई धूमधाम से हुई है. आमतौर पर किसी सेलिब्रिटी की शादी ही चर्चा का विषय बनती है और सब का ध्यान खींचती है, लेकिन नागपुर में होने वाली ये शादी की खूब चर्चा हो रही है.
नागपुर और कोलकाता की दो लड़कियों ने ये साहसिक कदम उठाया है. वहीं खुलकर दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया है. डॉ सुरभि मित्रा और पारोमिता मुखर्जी दोनों लेस्बियन है. डॉ सुरभि मित्रा पेशे से डॉक्टर और मनोचिकित्सक है और नागपुर में ही रहती है. वह एक निजी अस्पताल में काम करती हैं, जबकि पारोमिता मुखर्जी अकाउंट अधिकारी के तौर पर काम करती हैं. वह कोलकाता की रहने वाली है. उनकी इस शादी से परिजन भी काफी खुश हैं, इन दोनों के इस निर्णय को इनके परिवार ने भी मान्यता दे दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





