भारत
समलैंगिक दूल्हा निकली चाची, भतीजी को बहला-फुसलाकर भगाया, बनाया हवस का शिकार
jantaserishta.com
1 April 2024 9:48 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. चाची ही समलैंगिक दूल्हा निकली. शादीशुदा चाची ने नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर भगाया. फिर शादी रचाकर यौन शोषण किया. आरोपी चाची के अन्य 10 महिलाओं से अवैध संबंध भी थे. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया है और महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.
जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर टांडा बरुड़ थाना इलाके में अजीब वाकया सामने आया. पुलिस ने लेस्बियन चाची को नाबालिग भतीजी को बरगला कर शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला इससे पहले करीब 10 महिलाओं से रिश्ते में रही है.
24 साल की शादीशुदा महिला को उसकी भतीजी के साथ शादी और यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया है. खंडवा जिले के ओंकारेश्वर क्षेत्र की महिला की शादी एक साल पहले क्षेत्र के उमरखली निवासी एक व्यक्ति से हुई थी.
इसके बाद, उसने अपनी 16 वर्षीय भतीजी पर डोरे डाले और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. इसके बाद वो एक महीने पहले उसे कपड़े दिलवाने के नाम पर गायब हो गई.
पुलिस ने 27 फरवरी को महिला की गुमशुदगी और नाबालिग के अपहरण का प्रकरण दर्ज किया था. पुलिस ने महिला को धार जिले के पीथमपुर से गिरफ्तार किया. नाबालिग भी उसी के पास से बरामद हुई. पुलिस जांच में महिला की करतूत सामने आई तो सभी चौंक गए.
दरअसल, महिला समलैंगिक है. वह नाबालिग भतीजी को कपड़े दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर धामनोद और बाद में इंदौर के एक होटल ले गई. वहां महिला ने भतीजी से शादी कर ली. समलैंगिक चाची फिर पुरुष के भेष में रहने लगी और उसने बॉयकट बाल कटवा लिए. वहीं, उसने नाबालिग भतीजी को मंगलसूत्र और हार वगैरह भी पहना दिए और इस वेशभूषा में कई सेल्फी भी ले लीं. करीब एक हफ्ते होटल में रहने के बाद वो उसे धार के पीथमपुर ले गई और नाबालिग का यौन शोषण किया.
टांडा बरुड़ थाना इंचार्ज रितेश यादव ने बताया कि उमराखली की एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. 363 का केस कर्ज किया. नाबालिग की लोकेशन धार जिले के पीथमपुर में निकली. आरोपी महिला संगीता सागर कुटी पीथमपुर में पाई गई. तलाशी ली तो उसी के कब्जे नाबालिग लड़की मिली.
नाबालिग ने पूछताछ में बताया, मैं और चाची के बीच शारीरिक संबंध रहे. चाची मुझे बहला फुसलाकर शादी करने का बोलकर पीथमपुर ले आई. यहां हमने शादी कर ली थी. मंगलसूत्र पहनाया, माला पहनाई और हम पति-पत्नी की तरह रह रहे थे. चाची ने अपना गेटअप भी बदल लिया, बॉय कट कराकर पेंट शर्ट पहनने लगी. इसी बीच कई बार शरीरिक शोषण किया.
थाना इंचार्ज ने कहा कि ओंकारेश्वर क्षेत्र में महिला जूते-चप्पल की दुकान लगाती थी. वहां भी उसके इस तरह के 8 से 10 रिश्ते सामने आए हैं. उसने पीथमपुर में भी एक महिला को फंसाया था, लेकिन वो इस तरह के रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती थी. पुलिस ने उस महिला के भी बयान लिए हैं. वहीं, आरोपी महिला के खिलाफ 377 का मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़समलैंगिक दूल्हा निकली चाचीचाचीखरगोनखरगोन न्यूज़Madhya PradeshMadhya Pradesh NewsGay groom turns out to be an auntAuntyKhargoneKhargone News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





