भारत
बदले की आग: समलैंगिक दोस्त ने नशा देने के बाद किया Murder, सनसनीखेज खुलासा हुआ
jantaserishta.com
15 Sept 2024 2:36 PM IST

x
आरोपी गिरफ्तार.
बरेली: बरेली के मीरगंज में शिवम दिवाकर की हत्या समुदाय विशेष के उसके समलैगिंक दोस्त इरशाद खां ने नशा देने के बाद की थी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इरशाद को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है, वहीं एक दरोगा भी मामूली रूप से घायल हुआ। वहीं, मृतक के परिजन ने इस वारदात में अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाकर थाने के बाहर हंगामा किया। मीरगंज के मोहल्ला शिवपुरी के शिवम दिवाकर उर्फ कन्हैया की बुधवार रात गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसके मोबाइल की डिटेल चेक की तो अंतिम बार मोहल्ले के ही इरशाद खां से उसकी बात होना सामने आया। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।
इसी बीच शनिवार सुबह इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह को इरशाद की लोकेशन नौसना रोड पर मिली तो उन्होंने टीम के साथ घेराबंदी कर ली। मगर इरशाद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया। इस दौरान दरोगा रवि तोमर भी मामूली रूप से घायल हुए। दोपहर में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी साउथ मानुष पारीक ने इस पूरी घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घटना की रात सिंधौली चौराहे से रेलवे क्रासिंग के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो शिवम और उसके कुछ देर बाद इरशाद उसके पीछे जाते हुआ कैद हो गया। पूछताछ के दौरान इरशाद ने बताया कि शिवम से पांच-छह साल से उसके समलैंगिक संबंध थे। अब इस बात को लेकर उसे शिवम से नफरत होने लगी। इसी वजह से उसने हत्या कर दी।
पुलिस के खुलासे से शिवम के परिजन संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि यह वारदात एक व्यक्ति अंजाम नहीं दे सकता। खुलासे के बाद उसके पिता रामबाबू गुप्ता, रिश्तेदारों व महिलाओं के साथ थाने पहुंचे और हंगामा कर रोड पर बैठ गए। इंस्पेक्टर ने परिजनों को बताया कि सीसीटीवी कैमरे में आरोपी अकेला कैद हुआ है।
एसपी साउथ, मानुष पारीक ने बताया कि समलैंगिक संबंधों के चलते आरोपी खुद को अपमानित महसूस करता था और इसी वजह से शिवम से रंजिश मानने लगा। उसने शिवम को बाग में बुलाया और शराब पिलाने के बाद हत्या कर दी।
इरशाद ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करने लगा लेकिन शिवम संपर्क में था। एक महीने पहले उसने हत्या की योजना बनाई और मंगलवार को घर पहुंचा। बुधवार को शिवम को मिलने बाग में बुलाया। वहां बीयर में देसी शराब मिलाकर पिलाई और नशा होने पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। नफरत के चलते उसके सीने पर भी वार किए और भाग निकला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





