भारत

गे डेटिंग एप: समलैंगिक संबंध के आपत्तिजनक वीडियो शूट, पुलिस की गिरफ्त में गैंग

jantaserishta.com
9 Aug 2023 9:36 AM IST
गे डेटिंग एप: समलैंगिक संबंध के आपत्तिजनक वीडियो शूट, पुलिस की गिरफ्त में गैंग
x
ठगी और ब्लैकमेलिंग के लिए गेप ऐप को जरिया बनाया.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने मंगलवार को एक गे-डेटिंग ऐप से चलाए जा रहे 'सेक्सटॉर्शन' रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया. ये पूरा खेल कुछ स्टूडेंट्स ने मिलकर शुरू किया था. ये स्टूडेंट्स मोबाइल ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाते थे, जिससे समलैंगिक से फ्लर्ट करके उन्हें फंसा लेते थे. इसके बाद रूम में बुलाकर समलैंगिकों का वीडियो बना लेते थे. वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का खेल चलता था.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) लाखन सिंह यादव ने बताया कि आरोपी स्टूडेंट्स ने समलैंगिक डेटिंग ऐप 'ब्लूड' पर कई फर्जी प्रोफाइल बना रखी थीं. ये लोग समलैंगिकों के साथ दोस्ती करने को लेकर पहले बातचीत करते थे. इसके बाद उन्हें डेट पर ले जाते थे. आरोपी समलैंगिकों को रूम में लेकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बना लेते थे. वीडियो शूट करने के बाद धमकी देना शुरू कर देते थे.
पुलिस के अनुसार, आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर समलैंगिकों के पास से कीमती सामान लूट लेते थे और उनके फोन से यूपीआई के जरिए अपने बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पीड़ितों में से एक ने परेशान होकर पुलिस से संपर्क किया और बताया कि कुछ लोगों ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जिसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं.
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कल्यानपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. इसके बाद पड़ताल में पूरे 'सेक्सटॉर्शन' गैंग का भंडाफोड़ हो गया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, विभिन्न बैंकों के 9 एटीएम कार्ड और एक पुलिस वर्दी भी जब्त की है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story