भारत

चलती बस के नीचे कूदकर दे दी जान, भयानक वीडियो वायरल

jantaserishta.com
24 July 2023 4:06 PM IST
चलती बस के नीचे कूदकर दे दी जान, भयानक वीडियो वायरल
x
दिल दहलाने वाली घटना.
हैदराबाद: शहर में एक व्यक्ति चलती बस के नीचे कूद गया। इस घटना में उसकी जान चली गई। इस दिल दहलाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह बस के पहिए के नीचे पहुंच गया। घटना रविवार शाम कोंडापुर इलाके में हुई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने रविवार देर रात दम तोड़ दिया।
वीडियो में दिखा कि व्यक्ति तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) बस के पिछले पहिये के नीचे चला गया। चालक ने बस में तुरंत ब्रेक लगा दी। एक राहगीर ने उसे बाहर निकाला। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक बिसु रज्जब (40) पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। वह हैदराबाद में एक निजी कंपनी में काम करता था। माना जाता है कि व्यक्तिगत समस्याओं के चलते उसने खुदकुशी कर ली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story