Top News

भ्रष्टाचार पर दिया था ज्ञान, अब ठिकानों से मिले 353 करोड़ नकद

jantaserishta.com
11 Dec 2023 4:52 AM GMT
भ्रष्टाचार पर दिया था ज्ञान, अब ठिकानों से मिले 353 करोड़ नकद
x

रांची: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले कैश का भंडार देखकर पूरा देश हैरान है। धीरज साहू के झारखंड से ओडिशा तक फैले साम्राज्य पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी में 353 करोड़ की नकदी बरामद की गई है। इस बीच सांसद का एक साल पुराना एक ट्वीट भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद को देश में कालेधन को लेकर दुख जताया था और हैरानी जाहिर की थी कि लोग इतना कालाधन कैसे जमा कर लेते हैं।

#WATCH | Quantum of cash recovered and seized in Odisha, Balangir IT raids. pic.twitter.com/p7hWBkR6rZ

— ANI (@ANI) December 11, 2023

12 अगस्त 2022 को धीरज प्रसाद साहू ने ट्वीट किया था, ‘नोटबंदी के बाद भी देश में इतना काला धन और भ्रष्टाचार देखकर मन व्यथित हो जाता है। मेरी तो समझ में नहीं आता कि कहां से लोग इतना काला धान जमा कर लेते हैं? अगर इस देश से भ्रष्टाचार कोई जड़ से खत्म कर सकता है, तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है।’

#WATCH | Income Tax raid in Balangir, Odisha enters sixth day; visuals from premises of Baldev Sahu Infra Pvt Ltd company at Sudpada. pic.twitter.com/49mj4JqLYg

— ANI (@ANI) December 11, 2023

साहू का यह एक साल पुराना ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने साहू के पुराने ट्वीट को साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद मजाक करना भी जानते हैं।

Dhiraj Prasad Sahu has a dark sense of humour. 😂#CorruptionKiDukan pic.twitter.com/2esDCyip1O

— Amit Malviya (@amitmalviya) December 10, 2023

Next Story