भारत
Gautam Gambhir: गौतम गंभीर छोड़ना चाहते हैं राजनीति, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से किया आग्रह
jantaserishta.com
2 March 2024 10:53 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्हें राजनीति से मुक्त करने का आग्रह किया है, ताकि वह अपनी क्रिकेट की प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दे सकें। इसके साथ ही गंभीर ने उन्हें लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी कहा है।
गौतम गंभीर ने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह को टैग करते हुए पोस्ट कर कहा, "मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है, ताकि मैं अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। जय हिन्द! "
गंभीर द्वारा स्वयं को राजनीति से मुक्त करने के लिए किए गए आग्रह के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से किसी नए चेहरे को उम्मीदवार बना सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





