भारत

गौतम अडानी ने पोती के बारे में कहा, कोई भी दौलत इन आंखों की चमक की बराबरी नहीं कर सकती

jantaserishta.com
2 April 2024 10:56 AM IST
गौतम अडानी ने पोती के बारे में कहा, कोई भी दौलत इन आंखों की चमक की बराबरी नहीं कर सकती
x
नई दिल्ली: अदाणी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपनी पोती के बारे में कहा है कि कोई भी दौलत इन आंखों की चमक की बराबरी नहीं कर सकती। अरबपति कारोबारी ने एक्स पर अपनी 14 महीने की पोती कावेरी की तस्वीर के साथ एक पोस्ट में यह बात कही।
कावेरी उनकी सबसे छोटी पोती और परिधि व करण अदाणी की तीसरी बेटी हैं। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा, "इन आंखों की चमक की तुलना में दुनिया की सारी दौलत फीकी है।" यह तस्वीर 21 मार्च को लंदन के साइंस म्यूजियम में न्यू अदाणी ग्रीन एनर्जी गैलरी में ली गई थी।
हाल ही में एक कार्यक्रम में गौतम अदाणी ने कहा था कि अपनी पोतियों के साथ समय बिताना उनके लिए बहुत राहत भरा क्षण होता है। अदाणी ने कहा, “मुझे अपनी पोतियों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। इससे सारा तनाव दूर हो जाता है। मेरी केवल दो दुनिया है, काम और परिवार। मेरे लिए परिवार ताकत का एक बड़ा स्रोत है।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story