भारत

गौतम अदाणी ने नवी मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया शुभारंभ

Shantanu Roy
25 Dec 2025 6:54 PM IST
गौतम अदाणी ने नवी मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया शुभारंभ
x
बड़ी खबर
Mumbai. मुंबई। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर व्यावसायिक उड़ानों का गुरुवार से आगाज हो गया. इस यादगार मौके पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि निश्चित तौर पर यह गर्व का क्षण है. गौतम अदाणी ने खुद ही यात्रियों का स्वागत भी किया जिससे यात्रियों में नया उत्साह और उमंग का संचार हुआ। यात्रियों ने कहा है कि हम बेहद सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस एयरपोर्ट को विकसित करने का काम मिला. हमने इसे वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट बनाने की कोशिश की. एयरपोर्ट पर उतरे विमान यात्रियों के उत्साह और उनके साथ सेल्फी लेने की मची होड़ के बीच गौतम अदाणी ने कहा, मुंबई के लोग करीब एक दशक से
हवाई क्षमता
की सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे थे. मौजूदा एयरपोर्ट की क्षमता लगभग पूरी हो चुकी थी. एयर ट्रैफिक बढ़ने के साथ नया हवाई अड्डा तैयार हो चुका है. अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) वर्ष 2021 से इस ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास, निर्माण और परिचालन की तैयारी की थी. अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की सहायक कंपनी अदानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) हवाई अड्डे के विकास, निर्माण और परिचालन को संभाल रही है.
नवी मुंबई एयरपोर्ट पहले चरण में 19650 करोड़ रुपये की लागत से यह हवाई अड्डा बना है, जो 1160 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ था. पहले चरण में एक टर्मिनल और एक रनवे शामिल है, जिसकी सालाना यात्री संचालन क्षमता 20 मिलियन है. नवी मुंबई एयरपोर्ट के सभी पांच चरण पूरे होने के बाद, हवाई अड्डे से कार्गो टर्मिनल और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के साथ प्रति वर्ष 9 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता की उम्मीद है. उद्घाटन के दिन उड़ानें केवल घरेलू सेवाओं तक सीमित रहेंगी. इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और स्टार एयर NMIA को भारत भर के 9 गंतव्यों से जोड़ने वाली उड़ानें संचालित करेंगी और कुल 15 निर्धारित उड़ानें हैं। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) के शुरू होने पर देश के युद्ध नायकों, किसानों, कामगारों और दिव्यांगजनों की सराहना की।
यह भारत का सबसे नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है, जहां गुरुवार को पहली बार यात्रियों का स्वागत किया गया। इस हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को किया था। क्रिसमस से इस एयरपोर्ट ने अपनी उड़ान सेवाएं शुरू कर दी।पहले यात्रियों का स्वागत करते हुए गौतम अदाणी ने देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को सलाम किया। उन्होंने उन कामगारों की भी तारीफ की, जिन्होंने कड़ी मेहनत से इस एयरपोर्ट को बनाया। साथ ही उन्होंने देश को अन्न देने वाले किसानों और समाज को प्रेरणा देने वाले दिव्यांगजनों को भी सलाम किया।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जब नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) ने अपने पहले यात्रियों का स्वागत किया, उस समय परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह और सूबेदार मेजर संजय कुमार के साथ खड़े होना मेरे लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण था।" उन्होंने आगे कहा, “उस पल में इन युद्ध नायकों के साथ-साथ देश के वे शांत निर्माता भी खड़े थे, वे मजदूर जिन्होंने अपने हाथों और अटूट हौसले से इस एयरपोर्ट को बनाया। वे किसान और उनके परिवार जो भारत का पेट भरते हैं। वे सामाजिक कार्यकर्ता जो अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर निस्वार्थ भाव से लाखों लोगों की सेवा करते हैं और हमारे दिव्यांग साथी जो हमें हर दिन प्रेरणा देते हैं। इनमें से कई लोगों के लिए यह उनकी जिंदगी की पहली उड़ान थी।”
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि सैनिक भारत की रक्षा करते हैं, मजदूर भारत बनाते हैं, किसान भारत को संभालते हैं, समाजसेवी भारत की सेवा करते हैं और दिव्यांग भारत को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस बात का उदाहरण है कि देश बिना किसी को पीछे छोड़े आगे बढ़ सकता है। गौतम अदाणी ने कहा कि इस मौके पर मेरे और प्रीति अदाणी के लिए एनएमएआई पर वहां मौजूद लोगों के साथ खड़े होना बेहद सम्मान की बात थी। यह वह पल था, जिसने दिखाया कि यह एयरपोर्ट असल में क्या दर्शाता है, सम्मान के साथ अवसर और एक ऐसा उभरता हुआ भारत जो सबको साथ लेकर आगे बढ़ता है।
उन्होंने अंत में कहा, "इन लोगों का आशीर्वाद, साहस और दृढ़ संकल्प हमें हर दिन प्रेरित करता है कि हम और बड़ा सोचें और बेहतर सेवा करें और देश की सेवा में और अधिक मेहनत करें। जय हिंद।” नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) परियोजना है। इसमें अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड की कंपनी एमआईएएल की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड (सीआईडीसीओ) के पास शेष 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पहले महीने में यह एयरपोर्ट रोजाना 12 घंटे, सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ऑपरेशनल रहेगा। इस दौरान यहां से रोज 23 उड़ानें रवाना होंगी। शुरुआत में यहां से इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर की सेवाएं मिलेंगी, जो मुंबई को देश के 16 बड़े शहरों से जोड़ेंगी। फरवरी 2026 से यह एयरपोर्ट 24 घंटे काम करेगा और रोजाना उड़ानों की संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी, ताकि मुंबई महानगर क्षेत्र की जरूरतें पूरी हो सकें। इसके साथ ही एनएमआईए सभी संबंधित विभागों, सुरक्षा एजेंसियों और एयरलाइंस के साथ मिलकर जरूरी परीक्षण भी कर रहा है, ताकि हवाई अड्डे का संचालन सुरक्षित और सुचारु रूप से हो सके।
Next Story
null