भारत
दिल की बीमारी से पीड़ित बच्ची की सर्जरी के लिए आगे आए गौतम अडानी
jantaserishta.com
15 Nov 2022 9:14 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी दिल की बीमारी से पीड़ित 4 साल की बच्ची के ऑपरेशन के लिए फंड देने के लिए आगे आए हैं। अडानी ने एक ट्वीट में कहा, मनुश्री बहुत जल्द ठीक हो जाएंगी। मैंने अडाणी फाउंडेशन को उनके परिवार से संपर्क करने और हर संभव मदद देने के लिए सुनिश्चित किया है। ताकि मनुश्री जल्दी ही अपने स्कूल वापस लौट सकेंगी और अपने दोस्तों के साथ फिर से खेल सकेंगी।
लखनऊ के सरोजिनी नगर इलाके की रहने वाली मनुश्री के दिल में छेद है। लखनऊ में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डॉक्टरों ने उसके इलाज के लिए 1.25 लाख रुपये का अनुमान लगाया था।
परिवार के सदस्यों की आय कम होने के कारण वह ऑपरेशन का खर्च नहीं उठा सकते और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से धन की मांग कर रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





