भारत
भारत के सबसे बड़े एआई डेटा सेंटर कैंपस के लिए गूगल के साथ साझेदारी को गौतम अदाणी ने 'ऐतिहासिक दिन' बताया
jantaserishta.com
14 Oct 2025 3:54 PM IST

x
अहमदाबाद: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारत का सबसे बड़ा एआई डेटा सेंटर कैंपस बनाने के लिए गूगल के साथ साझेदारी करने पर गर्व है।
अदाणी समूह की कंपनी अदाणीकॉनेक्स और गूगल ने भारत में सबसे बड़ा एआई डेटा सेंटर बनाने के लिए साझेदारी का ऐलान किया। यह डेटा सेंटर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बनाया जाएगा। इसमें करीब अगले पांच वर्षों में 15 अरब डॉलर का निवेश होगा।
इस मौके पर अरबपति कारोबारी ने कहा, "भारत के लिए ऐतिहासिक दिन! अदाणी समूह को विशाखापत्तनम में भारत के सबसे बड़े एआई डेटा सेंटर कैंपस के निर्माण के लिए गूगल के साथ साझेदारी करने पर गर्व है, जिसे विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मांगों के लिए डिजाइन किया गया है।"
सोशल मीडिया 'प्लेटफॉर्म' एक्स पर एक पोस्ट में गौतम अदाणी ने कहा कि इस हब में डीप लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क ट्रेनिंग और बड़े पैमाने पर एआई मॉडल इंफेरेंस के लिए आवश्यक टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट (टीपीयू) और ग्राफिकल प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) आधारित कंप्यूटिंग क्षमता होगी और यह एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार करेगा, जो भारत के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य सेवा और कृषि से लेकर लॉजिस्टिक्स और वित्त आदि के लिए एआई-संचालित समाधान प्रदान करेगा।
अदाणी समूह के चेयरमैन ने कहा, "हमें भारत की एआई क्रांति को गति देने के लिए इंजन का निर्माण करने और हमारे देश के प्रतिभाशाली माइंड्स को जटिल चुनौतियों का समाधान करने के लिए उपकरण प्रदान करने पर गर्व है।"
विशाखापत्तनम में गूगल का एआई हब पांच वर्षों (2026-2030) में लगभग 15 अरब डॉलर का एक बहुआयामी निवेश है, जिसमें गीगावाट-स्तरीय डेटा सेंटर ऑपरेशंस, एक मजबूत सब-सी केबल नेटवर्क और स्वच्छ ऊर्जा द्वारा समर्थित देश में सबसे अधिक मांग वाले एआई वर्कलोड को संचालन करना शामिल है।
इसे अदाणीकॉनेक्स और एयरटेल सहित इकोसिस्टम भागीदारों के सहयोग से क्रियान्वित किया जाएगा। गूगल एआई हब के आधार को अदाणीकॉनेक्स के सहयोग से विकसित किया जाएगा, जिसमें एआई डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल है। इससे भारत की एआई क्षमताओं में पीढ़ीगत बदलाव लाने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण कंप्यूटिंग क्षमता जोड़ेगी।
Tagsगौतम अदाणीसबसे बड़े एआई डेटा सेंटर कैंपसडेटा सेंटर कैंपसGautam AdaniLargest AI Data Center CampusData Center Campus
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





