भारत
गौसेवा दान पेटी को बनाया निशाना, बुजुर्ग चोर कैमरे में रिकॉर्ड
jantaserishta.com
25 Aug 2025 12:49 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में चोर ने पुलिस थाने के सामने ही दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. कोतवाली थाने के ठीक सामने स्थित महावीर थाली रेस्टोरेंट में रखी गई गौसेवा दान पेटी को एक बुजुर्ग चोर दिनदहाड़े लेकर फरार हो गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि चोर पहले काउंटर पर रखी सौंफ खाता है और फिर मौके का फायदा उठाकर बेहद आराम से दान पेटी लेकर भीड़ में गायब हो जाता है.
रेस्टोरेंट संचालक ने चोरी की शिकायत तत्काल कोतवाली थाने में दर्ज करवाई है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बुजुर्ग की तलाश कर रही है. वहीं थाने के ठीक सामने हुई इस चोरी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की चौकसी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Tagsजगदलपुरछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़JagdalpurChhattisgarhChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





