भारत
गौरव गोगोई और नमा नागेश्वर राव ने दिया सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
jantaserishta.com
26 July 2023 12:10 PM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और बीआरएस सांसद नमा नागेश्वर राव ने नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लोक सभा में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस स्पीकर के कार्यालय में जमा कर दिया गया है।
विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि विपक्ष ने भले ही सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया है लेकिन भारत की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता पहले भी इन्हें सबक सीखा चुकी है। इससे पहले लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं।
Tagsगौरव गोगोईनमा नागेश्वर रावअविश्वास प्रस्तावअविश्वास प्रस्ताव नोटिसGaurav GogoiNama Nageswara Raono confidence motionno confidence motion notice
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





