भारत

गौर सिटी: फ्लैट में लगी आग, लपटें देखकर अफरा-तफरी का माहौल

jantaserishta.com
7 March 2024 10:26 AM IST
गौर सिटी: फ्लैट में लगी आग, लपटें देखकर अफरा-तफरी का माहौल
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन में स्थित बहुमंजिला इमारत में आग लगने की खबर सामने आई है. यहां स्थित गौर सिटी 2 के 16th एवेन्यू में भीषण आग लग गई. आग पहले जिस फ्लैट में लगी थी, उससे फैलकर दूसरे फ्लैट में भी लग गई. दो फ्लैट्स में लगी आग के कारण कई लोग बिल्डिंग में फंसे हुए हैं. मौके पर दमकल के दो वाहन पहुंचे हुए हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं.
जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन स्थित गौर सिटी-2 के 16th एवेन्यू में आग लग गई है. सामने आया है कि सोसाइटी के टॉवर मे भीषण आग लगी है और पूरा टॉवर धुएं की चपेट में है. सोसाइटी में अफरा तफरी का माहौल है. दमकल की दो गाड़ी मौके पर है और लोगों के फंसे होने की आशंका है. एक फ्लैट में लगी आग से कई अन्य फ्लैट्स मे आग फैलने की आशंका है. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story