भारत

गेटमैन निलंबित, रेलवे ट्रैक पर लाल झंडा लगाकर सोने गया, तभी हुआ ये...

jantaserishta.com
28 Oct 2022 10:46 AM IST
गेटमैन निलंबित, रेलवे ट्रैक पर लाल झंडा लगाकर सोने गया, तभी हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोककर बड़े हादसे को टाल दिया.
महोबा: महोबा जिले में ड्राइवर की सूझबूझ से एक यात्री ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई. क्योंकि रेलवे क्रॉसिंग का गेटमैन पटरियों के बीच में लाल झंडा लगाकर ड्यूटी के दौरान सो गया था. दूर से ही लोको पायलट की नजर लाल झंडे पर पड़ गई और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोककर बड़े हादसे को टाल दिया.
इतना ही नहीं, ट्रेन के इंजन ड्राइवर और स्टाफ ने क्रॉसिंग के पास सो रहे गेटमैन को जगाकर पटरी के दोनों ओर गेट बंद करवाए, तब ट्रेन झांसी के लिए रवाना हो सकी. यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया है. इस लापरवाही के लिए गेटमैन को निलंबित कर दिया गया है.
गुरुवार दोपहर 2:00 बजे का यह मामला है. प्रयागराज से झांसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जब कुलपहाड़ स्टेशन के लाड़पुर स्थित गेट नंबर 418 के पास पहुंची तो वहां तैनात गेटमैन धरमवीर सो रहा था जबकि ट्रेन के गुजरने का समय हो चुका था. लेकिन बावजूद उसे इसकी कोई चिंता नहीं थी. ट्रेन के लोको पायलट ने जब लाल झंडी और गेट खुला देखा तो दूर से ही तत्काल कई बार हॉर्न बजाए, मगर गेट बंद न देख उसने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को वहीं रोक दिया.
इसके बाद ट्रेन से उतरे स्टाफ ने मौके पर जाकर देखा तो ड्यूटी में तैनात गेटमैन धरमवीर सो रहा था. लापरवाह गेटमैन की सूचना कंट्रोल मैसेज के अधिकारियों को भेजी गई. इसके बाद रेलवे के आला अधिकारी तत्काल हरकत में आ गए.
पूरे मामले को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के सहायक मंडल अभियंता ने मौके का निरीक्षण भी किया. इस मामले को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर देवेंद्र कुमार ने बताया कि गेटमैन को निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story