भारत

GATE 2022 Admit Card: गेट एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर सकते है डाउनलोड

Kunti Dhruw
6 Jan 2022 7:06 AM GMT
GATE 2022 Admit Card: गेट एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर सकते है डाउनलोड
x
गेट परीक्षा एडमिट कार्ड (GATE admit card 2022) का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना है।

नई दिल्ली, गेट परीक्षा एडमिट कार्ड (GATE admit card 2022) का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना है। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Indian Institute of Information and Technology, IIT Kharagpur) कल यानी कि 07 जनवरी, 2022 को प्रवेश पत्र जारी करेगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे कल हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे। कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल gate.iitkgp.ac.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को अपने नामांकन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से अपना गेट 2022 प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। बता दें कि इससे पहले, GATE 2022 का एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी होने वाला था, जो अनिश्चित कारणों से विलंबित हो गया था।


इन तिथियों का रखें ध्यान

गेट एडमिट कार्ड 2022 रिलीज की तारीख- 7 जनवरी, 2022

गेट 2022 परीक्षा की तारीख- 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022

गेट परिणाम 2022 17 मार्च 2022

GATE admit card २०२२ गेट परीक्षा एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज से गेट 2022 लॉगइन पर क्लिक करें। अब गेट एडमिट कार्ड - नामांकन आईडी और पासवर्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। इसके बाद लॉगिन विंडो से एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें। गेट 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।गेट एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी विवरणों की जांच करें।भविष्य के संदर्भ के लिए गेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें।

परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले आवेदकों को परीक्षा केंद्र पर गेट परीक्षा प्रवेश पत्र 2022 के साथ एक वैध आईडी प्रमाण ले जाना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि गेट परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। GATE 2022 परीक्षा का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी को किया जाएगा।
Next Story