भारत
गीजर से गैस लीक, आवाजें देते हुए बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, फिर...
jantaserishta.com
10 Jan 2026 8:07 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मचा कोहराम.
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक घर के बाथरूम में गीजर से गैस लीक हो गई. जिससे एक 4 साल के मासूम की मौत हो गई. वहीं मृतक के साथ बाथरूम में नहा रहे 11 वर्षीय भाई की हालत गंभीर है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने बताया कि यहां एक घर में बाथरूम में गीजर से गैस लीक होने के कारण शुक्रवार को नहाते समय दम घुटने से 4 साल के एक लड़के की मौत हो गई. मृतक का 11 साल का भाई, जो उसके साथ बाथरूम में था, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के मुताबिक यह घटना शाहबाजपुर इलाके में हुई, जब मोहम्मद सलीम के बेटे अयान (11) और रियान (4) दोपहर करीब 2 बजे नहाने गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो उनकी मां रुखसार ने दरवाजा खटखटाया. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.
ऐसे में घबराकर परिवार और पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और दोनों बच्चों को बेहोश पाया. पुलिस ने बताया कि उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रियान की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अयान को गंभीर हालत में बरेली के एक बड़े मेडिकल सेंटर में रेफर कर दिया गया.
स्थानीय SHO संजय सिंह ने बताया कि गीजर से निकलने वाले धुएं से बच्चों का दम घुट गया. जिससे 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





