
x
कुछ घायल हुए हैं जिनका इलाज हो रहा है.
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को गैस सिलेंडर लीक होने के कारण एक घर में धमाका हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कुछ घायल हुए हैं जिनका इलाज हो रहा है।
एडीसीपी वरुणा जोन नीतू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद विस्फोट होने की बात सामने आई है। घटना के समय घर में खाना बनाया जा रहा था और गैस लीक होने के कारण आग लग गई। उसके बाद अचानक धमाका हो गया, जिससे पूरा ढांचा गिर गया।
सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर सिलेंडर मिला है। रेगुलेटर टूटा पड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इलाके में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा पुल के पास स्थित एक गली में मंगलवार उस समय अफरातफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर रिसाव से हुए तेज धमाके से एक मंजिला मकान अचानक धराशायी हो गया। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के मकानों में भी दरारें आ गईं और पूरा इलाका दहल उठा। सभी घायलों को तत्काल भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वे बाहर निकले तो मकान मलबे में तब्दील हो चुका था। आनन-फानन में पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





