भारत
500 रुपये में मिल सकता है गैस सिलेंडर, खुशी से झूम उठे लोग
jantaserishta.com
3 July 2023 5:30 PM IST

x
चर्चाएं जोरों पर है कि सरकार गैस सिलेंडर को पांच सौ रुपये में देने का ऐलान कर सकती है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल सरकार गैस सिलेंडर पांच सौ रुपये में दिए जाने का ऐलान कर सकती है। यह संकेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद दिए हैं। राजधानी में पत्रकारों ने राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाने और राज्य में चल रही चर्चाओं को लेकर सवाल किया। जिस पर भूपेश बघेल ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर दिया है। कुछ तो घोषणा के लिए रखना पड़ेगा, सब घोषणा अभी कर देंगे तो फिर घोषणा के लिए क्या है। अभी हमारी घोषणा पत्र समिति बनेगी, उसमें सब चीजें आएंगी, फिर देखिएगा क्या-क्या होता है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ उन राज्यों में से है, जहां इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में सरकार पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर दे रही है। इसके बाद से यह चर्चाएं जोरों पर है कि राज्य सरकार भी छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर को पांच सौ रुपये में देने का ऐलान कर सकती है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि राज्य में भी पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा हो सकती है।
Tagsछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव500 रुपये में गैस सिलेंडरगैस सिलेंडरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़गैस सिलेंडर दामChhattisgarh assembly electionsgas cylinder for Rs 500gas cylinderChhattisgarh latest newsgas cylinder price
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





