भारत
गैस सिलेंडर फटा: हादसे से दहल गया पूरा गांव, 5 रिश्तेदारों की मौत
jantaserishta.com
2 March 2023 10:53 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
5 महिलाओं की मौत ने झखझोर देने वाली घटना के बाद से पीड़ित परिवार के घर और पूरे गांव में मातम फैला हुआ है.
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड में भी राजस्थान जैसा मामला हुआ था. शादी की रस्मों के बीच घर में रखा छोटा गैस सिलेंडर फट गया, इलाज के दौरान दूल्हे की मां, चाची, भाभी और दो बहनों की मौत हो गई. कुछ महीने पहले ही ऐसी घटना राजस्थान के जोधपुर में भी हुई थी, वहां बारात जाने से पहले घर में गैस सिलेंडर फटने से 35 लोगों की मौत हो गई थी.
एमपी में शादी वाले घर में एक साथ पांच महिलाओं की मौत ने झखझोर देने वाली घटना के बाद से पीड़ित परिवार के घर और पूरे गांव में मातम फैला हुआ है. परिवार के लोगों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे. पलभर में हुआ धमाका परिवार को जिंदगी भर का गम दे गया.
दरसअल, भिंड जिले के गोरमी इलाके के कचनाव कला गांव के रहने वाले रिंकू यादव की 22 फरवरी को बारात जानी थी. 20 फरवरी को शादी की रस्में निभाई जा रहीं थी. परिवार के अलावा रिश्तेदार और गांव के लोग रिंकू के घर पर मौजूद थे. लोगों के लिए खाना बन रहा था.
इस दौरान छोटे गैस सिलेंडर का खाना बनाने के लिए उपयोग किया जा रहा है. अचानक से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. घटना में रिंकू यादव की मां जलदेवी, भाभी नीरू, चाची पिंकी, दो शादीशुदा बहने अनीता और सुनीता सहित 12 लोग गंभीर घायल हो गए थे.
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया था. आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था. गंभीर हालत होने के कारण 8 लोगों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया था. मगर, रिंकू यादव की मां, भाभी, पिंकी और दोनों बहनों की स्थिति नाजुक होने के चलते उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया था. तभी ने पांचों महिलाओं का एम्स में इलाज चल रहा था.
इलाज के दौरान पांचों महिलाओं की मौत हो गई. जैसे ही यह खबर परिवार को लोग लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. बुधवार सुबह सभी के शव गांव लाए गए थे. रिंकू के घर के बाहर पांच अर्थियां देख हर किसी की रूह कांप गई. परिवार, रिश्तेदार सहित जिसने भी यह हृदयविदारक दृश्य देखा वह अपने आंसू नहीं रोक सका. इसके बाद शवों का अंतिम संस्कार किया गया.
Tagsभिंडभिंड न्यूज़भिंड पुलिसगैस सिलेंडर फटागैस सिलेंडरBhindBhind NewsBhind Policegas cylinder burstgas cylinder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





