भारत

गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाले ने युवती को बनाया हवस का शिकार

Shantanu Roy
10 March 2023 6:33 PM GMT
गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाले ने युवती को बनाया हवस का शिकार
x
जालंधर। शहर में आए दिन नाबालिगों के साथ-साथ महिलाओं को हवस का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला जालंधर में बस्ती गुजां से सामने आया है, जहां एक गैस सिलेंडर देने वाले ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के अनुसार बस्ती गुजां के एक इलाके में गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले एक व्यक्ति ने 30 वर्षीय युवती को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता अपनी मां के साथ इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंची जहां पर बने सखी वन स्टॉप सेंटर में मदद ली। जहां काउंसलिंग करने वाली महिला ने पीड़िता का एम.एल.आर. कटवाकर बस्ती बावा खेल थाना पुलिस को सूचना दी, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है और मां काम करती है। दोपहर में वह घर में अकेली थी और गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन उसके घर आया। जब उसने देखा कि वह घर में अकेली है तो उसने इसका फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story