भारत

गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट: 3 लोग झुलसे, मौके पर मची अफरा-तफरी

Nilmani Pal
7 Sep 2021 3:55 PM GMT
गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट: 3 लोग झुलसे, मौके पर मची अफरा-तफरी
x

नोएडा के सेक्टर-7 स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार एक गैस सिलेंडर फट गया। इस दौरान वहां काम कर रहे हैं तीन लोग इसकी चपेट में आने से मामूली रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान फैक्ट्री में लगी आग को दमकल कर्मियों ने 2 गाड़ियों की मदद से लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझा लिया सिलेंडर क्यों फटा इसकी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 20 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 7 डी-90 मे फर्नीशिंग का काम करने वाली एक फैक्ट्री है। बताया गया है कि मंगलवार सुबह इस फैक्ट्री में लगभग 15 लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान फैक्ट्री में रखा एक एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई और सिलेंडर फट गया। अचानक सिलेंडर फटने के कारण वहां काम कर रहे फैक्ट्री के मालिक के भाई गौरव समेत कर्मचारी राजेश और आजम मामूली रूप से झुलस गए।

सूचना पर पहुंची सेक्टर 20 थाना पुलिस और दमकल विभाग कर्मियों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि तीनों की स्थित सामान्य है। सिलेंडर फटने की मुख्य वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस और दमकल विभाग इसकी जांच कर रहे है। सिलेंडर फटने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। फैक्ट्री में जिस समय सिलेंडर फटा उस समय वहां लगभग 15 कर्मचारी काम कर रहे थे। जिन्होंने तुरंत मौके से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आसपास स्थित अन्य फैक्ट्रियों को भी एहतियात के तौर पर खाली कराया।

मंगलवार सुबह एलपीजी गैस सिलेंडर फटने के कारण फैक्ट्री के कुछ हिस्से में आग गई जिसे दमकल कर्मियों और पुलिसकर्मियों ने दो दमकल गाड़ियों की मदद से लगभग आधे घंटे में पुरी तरह से बुझा लिया। इस दौरान फैक्ट्री के आसपास काफी लोग एकत्र हो गए थे। सिलेंडर फटने के कारण लगी आग में झुलसे तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फैक्ट्री में फर्नीशिंग का काम होता है। सिलेंडर क्यों कटा इसकी जानकारी की जा रही है। तीनों घायलों की स्थिति सामान्य है। - मुनीष प्रताप सिंह, सेक्टर 20 थाने के प्रभारी निरीक्षक

Next Story