भारत
गैस सिलेंडर ₹200 सस्ता, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर हमला
jantaserishta.com
29 Aug 2023 5:32 PM IST

x
फाइल फोटो
कोलकाता: केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दाम घटाने के ऐलान के बाद ममता बनर्जी ने इस पर तंज कसा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहाकि हमारी दो ही मीटिंगों में सिलेंडर के दाम 200 रुपए तक घटाने पड़ गए। उन्होंने आगे कहाकि यह इंडिया गठबंधन का दम है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आज घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम घटाने का ऐलान किया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले को मंजूरी मिली है। केंद्र सरकार के इस फैसले का लाभ 33 करोड़ से ज्यादा एलपीजी ग्राहकों को मिलने जा रहा है।
गैस सिलेंडर के दाम पर केंद्र सरकार का फैसला आने के बाद ममता बनर्जी ने ट्वीट किया। इस ट्वीट में ममता ने लिखा कि बीते दो महीने में इंडिया गठबंधन की दो ही बैठकें हुई हैं। इसके बाद ही हम देख रहे हैं कि एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कमी आ चुकी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने इसके आगे लिखा है कि ये है इंडिया का दम।
Tagsकेंद्र सरकारगैस सिलेंडरगैस सिलेंडर सस्ताममता बनर्जीcentral governmentgas cylindergas cylinder cheapmamta banerjee
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





