भारत
बोकारो स्टील प्लांट में गैस का गुबार फैला, मची अफरा-तफरी
jantaserishta.com
6 April 2024 1:05 PM IST

x
बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल में शनिवार को गैस का गुबार उठने से अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। कर्मचारी और अधिकारी भागकर बाहर आए। दो से तीन कर्मियों के अचेत होने की खबर है। उनका प्लांट के अंदर ही इलाज किया गया है।
करीब घंटे भर बाद स्थिति सामान्य हो गई है। बीएसएल प्रबंधन के अफसरों ने कहा है कि मेंटेनेंस के दौरान कंपेनसेटर चेंज करने के दौरान आग लगी थी और काफी मात्रा में धुआं फैल गया। आग बुझा दी गई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
आग और गैस फैलने की खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक मेंटेनेंस वर्क के दौरान पाइपलाइन में कटिंग व वेल्डिंग का काम हो रहा था। वेल्डिंग से निकलने वाली चिंगारी से पाइपलाइन के अंदर जमा नेफ्था, सल्फर व अन्य ज्वलनशील सामग्री में आग लग गई और उससे धुआं निकलने लगा। पाइपलाइन के जरिए यह धुआं हॉट स्ट्रिप मिल तक फैल गया और इसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और अब हालात सामान्य हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





